28.6.08

Waqt Nahi

वक्त नही
हर खुशी है लोगों के दामन में,
पर एक हॅंसी के लिए वक्त नही
दिन रात दौडती दुनिया में
जिंदगी के लिए ही वक्त नही

मा की लोरी का एहसास तो है,
पर मा को मा कहने का वक्त नही
सारे रिश्तों को तो हम मार चुके,
अब उन्हे दफनाने को भी वक्त नही

सारे नाम मोबाईल में हें,
पर दोस्ती के लिए वक्त नही
गैंरो के क्या बात करें,
जब अपनों के लिए ही वक्त नही

आँखो मे है नींद बडी,
पर सोने का वक्त नही
दिल है गमों से भरा हुआ,
पर रोने का भी वक्त नही

पैंसो की दौड मे ऐसे दौडे,
की थकने का भी वक्त नही
पराये एहसान की क्या कद्र करें,
जब अपने सपनों के लि ही वक्त नही

तु ही बता ए जिंदगी,
ईस जिंदगी का क्या होगा,
की हर पल मरने वालों को
जीने के लिए भी वक्त नही ................

1 comment:

Unlimited Dreams said...

sirf kahana hota hai waqt nahi
unke liye jo dil se hi chahate nahi
waqt nikalana apano ke liye
waqt to waqt hota hai chaye jaisa nikalo kisi ke liye
jo khud hi nahi de te waqt apano ke liye
kya kahana unko ki waqt kya cheez hai